॥ दोहा ॥
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ॥
॥ चौपाई ॥
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर ॥
राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा ॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी ॥
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा ॥
हाथ बज्र और ध्वजा बिराजे।
कांधे मुंज जनेऊ साजे ॥
शंकर सुवन केसरी नंदन।
तेज प्रताप महा जग बंदन ॥
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर ॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया ॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा।
विकट रूप धरि लंक जरावा ॥
भीम रूप धरि असुर संहारे।
राम चंद्र के काज संवारे ॥
लाय सजीवन लखन जियाए।
श्री रघुबीर हरषि उर लाए ॥
रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ॥
सनकादिक ब्रह्मा मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा ॥
जम कुबेर दिक्पाल जहाँ ते।
कवि कोविद कहि सके कहाँ ते ॥
तुम सुग्रीवहि कीन्ह उपकार।
राम मिलाय राज पद दीन्ह ॥
तुम्हरो मन्त्र विभीषण माना।
लंकेश्वर भए सब जग जाना ॥
जुग सहस्र योजन पर भानू।
लिल्यो ताहि मधुर फल जानू ॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ॥
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना ॥
आपन तेज संहारो आपै।
तीनों लोक हाँक तें कांपै ॥
भूत पिशाच निकट नहीं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै ॥
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिनके काज सकल तुम साजा ॥
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोई अमित जीवन फल पावै ॥
चारों जुग परताप आपका।
है परसिद्ध जगत उजियारा ॥
साधु संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे ॥
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता ॥
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा ॥
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम जनम के दुख बिसरावै ॥
अंत काल रघुबर पुर जाई।
जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई ॥
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत से सर्व सुख करई ॥
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरे हनुमत बलबीरा ॥
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥
जो शत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदी महासुख होई ॥
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ॥
॥ दोहा ॥
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥
सियावर रामचंद्र की जय। पवन सुत हनुमान की जय॥
उमापति महादेव की जय॥
बोलो रे भाई सब संतन की जय ।।
श्री राम प्रिय हनुमान की जय जय जय।
श्री महादेव प्रिय रामचंद्र भगवान की जय जय जय ।।
